सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्रदर्शित

तेरी चाहत मे पार्ट (34) Love story // hindi storie / hindi kahani // stories | Hindi story // story // Love kahani

तेरी चाहत मे पार्ट (34) Love story // hindi storie / hindi kahani // stories | Hindi story // story // Love kahani Lovestory 34 "तुम अगर चाहती तो उन्हें भी समझा सकती थी!! पर तुमने ऐसा नहीं किया !!! देखो बेला.. मुझे मत बताओ की क्या करना है??? यह मेरी कंपनी है!! और तुम सिर्फ यहाँ काम करती हो!! अगर तुम्हें.. मिसेज शेखावत की तरह रौब झाड़ना है तो यह कभी नहीं होगा!! जाओ यहाँ से..... मैंने कहा.. जाओ यहाँ से!!!" बेला नाराज हो गई थी.. उससे भी ज्यादा आरव के कहे शब्दों से हर्ट हो गई थी!! वह बाहर चली आई... और दौड़ते हुए.. कैफे की तरफ चली गई!!! आरव के शब्द चुभ से रहे थे उसे !!! हर्ष और शेखर जी किसी फाइल को देखते हुए बात कर रहे थे।। उन्होंने बेला को भागते हुए देखा !! हर्ष ने फाइल शेखर जी को थमा दी।। और बेला के पीछे चला गया!!! शेखर जी ने आरव के केबिन की तरफ देखते हुए सोचा "लगता है बेला ने बात की और आरव सर ने सुनी नहीं!! और उसे ही डांट पड़ गई!!!.. बेचारी बेला!!!" हर्षः: क्या मैं भी यहाँ आकर बैठ सकता हूं??? बेलाः: हाँ!!! बैठिए ना!!! हर्षः: क्या हुआ??? तुम बात करने गई थी

तेरी चाहत मे पार्ट (5) hindi storie / hindi kahani // stories | Hindi story, love story, Love kahani

तेरी चाहत मे पार्ट (5) hindi storie / hindi kahani // stories | Hindi story, love story, Love कहानी

Lovestory 


" यह तुम तबसे क्या बड़बड़ाए जा रहे हो??? मेरी कुछ समझ में नहीं आ रहा??? यह लो.. और हाँ क्या जरूरत थी तुम्हें पानी में कूदने की !! बिना बात के तुम्हें सर्दी लग गई!! अच्छा में बताना भूल गई कल तुम फिर से डेट मीटिंग के लिए जा रहे हो!!"

आरव ने अपनी मम्मी की तरफ देख कहा "आप मेरी डेट फिक्स करना कब बंद करेंगी???"

"जब तक तुम कोई लड़की अपने लिए पसंद नहीं कर लेते तब तक !! आखिर क्या खराबी है लड़कियों में??? तुम्हें कोई पसंद क्यों नहीं आती??? जहाँ तक में अपने बेटे को जानती हूं तुम में तो कोई खराबी नहीं है।। हैंडसम हो डैशिंग हो.. और तो और अमीर घराने से हो.. खुद का बिजनेस है तुम्हारा !! तो तुम्हें कोई लड़की क्यों नहीं मिल रही???"

"मॉम आपकी बातों से मेरी और तबियत खराब हो रही है!! आप जाइए मुझे काम करना है!!"


"बिल्कुल नहीं!! तुम आराम करोगे !! और मुझे कम से कम यह तो बताओ आखिर तुम्हारे टाइप की लड़की है कैसी???"

आरव ने अपने हाथ में पकड़े उस भालू वाले किचैन को देखा.. और वह अपनी मॉम के सामने करते हुए कहा.. "ऐसी...!!" आरव ने उस भालू को अपनी ऊंगली से मारा!!

" यह किचैन तो मेरी दोस्त की बेटी का है ना..!!! ओह.. तो वह तुम्हें पसंद आ गई!! तुमने उसका चेहरा कैसे देखा.. जब में नहीं देख पाई तो??? ठीक है... उसकी मम्मी थोड़ी अकडू है!! पर कोई नहीं में तुम्हारे लिए उससे बात कर के देखूंगी!!"

आरव की मॉम उसे गुड नाइट बोलकर चली गई।। और आरव ने किचैन की तरफ देख कर अपने आपसे कहा.. "अजीब लड़की.. थैंक यू तो तुम्हें बोलना पड़ेगा!!!" आरव हो गया!!

दुसरे दिन अपने लड़के के गेटअप में बेला "मिशन जॉब" पर निकल पड़ी!! उसने आरव को फॉलो करना शुरू कर दिया!! जब आरव ऑफिस आया.. और गाड़ी से बाहर निकला.. तो बेला उसके सामने चली आई !! "मि. आरव.. यह रहा आपका ब्रेकफास्ट !! आपकी जानकारी के लिए मैंने अपनी दोस्त से कहकर वह विडियो इंटरनेट से हटा दिया है। और सभी कमेंट करने वालों को भी समझा दिया की क्या रीजन था.. आपके ऐसा कुछ करने का!! अब सब ठीक हो गया है तो प्लीज़ क्या आप मुमाफ नहीं कर सकते??? मुझे इस जॉब की जरूरत है!!"

आखः: देखो... क्या नाम था तुम्हारा.. हाँ अद्वैत !! मुझे अब उस विडियो के बारे में कोई बात नहीं करनी !! और मैं उस बात को अब भूल चुका हूं!! तो तुम अब जा सकते हो!! और हाँ मेरे पीछे मत आना!!

बेला फिर भी उसके पीछे चलने लगी तो आरव ने कहा.. "मैंने कहा ना मेरे पीछे मत आओ!!" बेला उसके सामने जाकर खड़ी हो गई!! और उसने मुस्कुराते हुए कहा... "अब मैं पीछा नहीं कर सकती है ना..!!" आरव ने उसे फिर डपट दिया!! "मुझे फॉलो करना बंद करो प्लीज !!"

अब बेला दुसरे दिन जहाँ आरव जॉगिंग के लिए जाता था वहाँ जाना सही समझा और साइकल को पैडल मारते हुए उसने कहा.. "आपने मुझे माफ़ तो कर दिया.. पर मेरा रिज्यूम नहीं देखा !! एक बार देख लिजिए सर!!" आरव उससे बचने के लिए तेज भागकर निकल गया !! उसके बाद किसी कैफे में आरव मीटिंग के लिए पहुंचा था.. वहाँ भी बेला पहुंच गई !! मि. आरव.. एक बार मेरा रिज्यूम



देख लिजिए!! आरव वहाँ से भी उठकर चला गया!! अब जहाँ बेला दिखती वहाँ से आरव उठकर भागने लगा था!! अब उसने एक दिन बेला पर बिगड़ते हुए कहा.. "तुम किसी और कंपनी में ट्राइ क्यों नहीं रह लेते??? और भी अच्छी कंपनियां हैं!!"

बेलाः: पर मुझे तो आपकी ही कंपनी में काम करना है!! यहाँ काम करना मेरा सपना है।। (स्पेशली आपके साथ काम करना)

आरवः: अद्वैत.. देखो.. सभी जगह भर चुकी हैं!! और अभी कोई वैवनेसी नहीं है!! तो प्लीज़ मेरा पीछा करना बंद करो!!

बेला मायूस हो कर चली गई!! उसने अब पीछे मूड कर भी नहीं देखा !!

आरव आज ऑफिस लेट पहुंचा था !! उपर केबीन की तरफ लॉबी में उसने किसी को खड़े देखा तो उसकी सांसें अटक गई!! सामने सुशांत शेखावत जी खड़े थे!! उन्हें देखकर वह भागने की फिराक में आगे बढ़ गया!! तभी आवाज आई!! "आरव....????" आरव मुड़कर उनकी तरफ बढ़ गया!! "सिनियर शेखावत आप यहाँ कैसे आएं..??? कब आएं...???"

सुशांत जी ने अपने हाथ की बाजू उपर करते हुए आरव की तरफ देखा.." यह आप क्या कर रहे हैं सिनियर..??? यह मेरा ऑफिस है!!"

सुशांत जीः: मैंने सबको बोल दिया है यहाँ थोड़ी देर के लिए कोई नहीं आएगा!!

आरवः: मेरी इज्जत का क्या सिनियर !! वैसे आप यहाँ क्यों आएं... मुझे बुला लिया होता !!

सुशांत जीः: तुमने अपनी मॉम को गुस्सा क्यों दिलाया??? उसकी वजह से मुझे कल सोफे पर सोना पड़ा !!

आरवः: हंसते हुए, आप सोफे पर सोए थे.. वॉ..!!! मतलब मॉम आपके साथ ऐसा कैसे कर सकती है????

सुशांत जीः: तुम अपनी हरकतों से बाज नहीं आओगे ना..???

सुशांत जी ने अपना कोट निकालना शुरू किया.. तो आरव डर गया !! तभी वहाँ एक एंप्लॉई पानी लेकर पहुंचा!! मि. शेखावत आपके लिए पानी!! आरव ने जल्दी से बात बदलते हुए कहा सिनियर यह सुट आप पर जच रहा है!!" आरव ने वह कोट वापस अपने डैड के उपर पहना दिया ।।


सुशांत जीः: हाँ.. नया जो है!!

सुशांत जी ने एंप्लॉई की तरफ एक कार्ड बढ़ाया.. "अपने बॉस से कहो.. अगर आज वह इस डेट पर नहीं गया.. तो मैं इसकी कंपनी के सारे फ्लोर को खरिद तुंगा.. और पुराने स्टाफ को हटा दूंगा!! फिर तुम्हारे पास कोई जॉब नहीं होगी!!"

आरवः: सिनियर शेखावत.. आप ठीक नहीं कर रहे???

सुशांत जीः: यह सब मेरी बीवी को गुस्सा दिलाने से पहले सोचना चाहिए था!!

आरव के पास खड़ा एंप्लॉई आरव की तरफ कार्ड देकर हंसने लगा.. तो उसने एंप्लॉई को डांटते हुए कहा.. "तुम क्या हंस रहे हो..?? उनकी बीवी मेरी मॉम है!! जाओ काम करो अपना !! और वह पानी की बोतल देते जाओ !! इस पानी की मुझे सबसे ज्यादा जरूरत है!!" आरव की हालत देखकर एंप्लॉई हंसते हुए चला गया!! यह डांट कम.. एंटरटेनमेंट ज्यादा थी उसके लिए!! आरव अभी पानी पीते हुए बैठा ही था की अद्वैत को वहाँ आते देख उसके मुंह का पानी बाहर आ गया!!

आरवः: तुम फिर आ गए??? तुम्हें एक बार कहीं हुई बात समझ नहीं आती है क्या??? मैंने क्या कहा था तुम्हें.. की यहाँ सब जगह फूल हो चुकी है।। फिर भी तुम मेरा पीछा नहीं छोड़ रहे !!

बेलाः: बात वह नहीं है मि. आरव !! आपने कहा की मुझे विडियो की वजह से नहीं रखा जा रहा!! आप मेरा रिज्यूम एक बार देख लिजिए.. मैं हर तरह से आपकी कंपनी में काम करने के लिए बेहतर हूं!! फिर आप को गलतफहमी की वजह से मुझे जॉब देने से मना नहीं कर सकते !! मैं वादा करता हूं.. आप जो कहेंगे मैं वह करूंगा!!

आरवः: कुछ भी करोगे... जो में कहूंगा !! वैसे... एक काम है.. अगर तुम कर के दिखाओ.. तो तुम्हारी जॉब के बारे में सोचूंगा!!

बेलाः: मैं कुछ भी कर सकता हूं सर !!

थोडी देर बाद दोनों आरव की डेट मीटिंग की जगह पर थे!! एक खुबसूरत लड़की जो आरव के आने का इंतजार कर रही थी.. छोटी ड्रेस पहनकर उसका इंतजार कर रही थी !! उसकी घुटनों तक आती ड्रेस देखकर बेला समझ गई।। यह आरव की एक और डेट है!!" मि. आरव.. हम यहाँ किसलिए आए हैं????"

आरवः: तुमने कहा था न.. कुछ भी करोगे !! इस लड़की से ना बुलवा कर दिखाओ !! तभी तुम्हें जॉब मिलेगी!!




लड़की:: आरव के नजदीक आते हुए, आरव.. तुम आ गए.. यह कौन है???

आरवः: यह मेरा एंप्लॉई है!! तुम्हारे साथ पार्टिसिपेट करने आया है!! में क्लाइंब नहीं कर सकता ना!! मुझे उंचाई से डर लगता है!!

बेलाः: मन में, उंचाई से तो मुझे भी डर लगता है।। मि. आरव क्या मुझे भी यह करना है???

आरवः: तुमने ही तो कहा था तुम कुछ भी कर सकते हो??? अगर जॉब चाहिए तो करो.. वरना रहने दो!!

बेलाः: ठीक है... मैं करता हूं!!

लड़की आरव की बात सुनकर हैरान रह गई !! बेला ने उससे हाथ मिलाते हुए कहा.. "हाय में अद्वैत हूं!! चलें???" लड़की आगे चली गई!! उन्हें चढ़ाई करनी थी !! और केबल से उन दोनों को बांध दिया था!! बेला को ऊंचाई से डर लगता था।। पर अभी उसके पास कोई रास्ता नहीं था उपर चढ़ने के अलावा !! बेला ने अपने सिर पर हेलमेट लगाया !! और उसे कसकर पिन लगाई!! वह लड़की भी तैयार थी!! तभी आरव बोल पड़ा!! "ऐसे ही सिर्फ दिवारी चढ़ने में मजा नहीं आएगा.. है ना??? क्यों ना तुम दोनों रेस करो!! देखने में मजा भी आएगा.. और तुम दोनों के बारे में सोचने के लिए मुझे थोड़ा वक्त मिल जाएगा!!"

लड़की :: ने आरव को इंप्रेस करने के लिए हाँ बोल दिया!! वह चढ़ने में माहिर लग रही थी!! आरव अगर मैं जीत गई तो तुम क्या दोगे मुझे ???

आरवः: एक और डेट पर चलुंगा तुम्हारे साथ !!

लड़की:: वॉव मजा आएगा !! और तुम अद्वैत... तुम जीते तो क्या चाहते हो जारव से??

आरवः: उसकी जॉब पक्की!!

बेला ने मन में कहा.. अब तो कुछ भी कर के तुम्हें जीतना है बेला!! आर या पार करना होगा!! तुम हार नहीं सकती!! अगर तुम्हें आरव की कंपनी में काम करना है.. तो तुम्हें यहाँ जीतना ही होगा!!

बेला और वह लड़की तैयार हो गए!! अब आरव ने अपने मुंह में पकड़ी विसल बजाई..!! और उन दोनों ने चढ़ना शुरू किया!!! लड़की बहुत फास्ट थी!! इसलिए तेजी से उपर चढ़ने लगी !! बेला पहली बार ऐसा कुछ कर रही थी!! इसलिए उसे समझ नहीं आ रहा था!! उसे क्या करना चाहिए!! फिर भी वहाँ बनाई हुए छोटी



स्टेप पर पैर रख वह चढ़ने की कोशिश करने लगी!! हाथ में पकड़ी हुई रस्सी से उसका हाथ बार बार फिसल रहा था!! लड़की चढ़ तो गई थी उपर पर उसका केबल किसी जगह पर अटक गया था जिससे वह आगे नहीं बढ़ पा रही थी !! उसे छुडाने के लिए उसने खिंचने की कोशिश की तो वह और कस गया!! और वह वहाँ अटक गई !! बेला धीरे धीरे संभल कर आगे बढ़ रही थी।। बेला जैसे जैसे उपर जा रही थी उसे डर लग रहा था।। अपने पैर से बैलेंस कर वह आगे बढ़ रही थी!! "बेला नीचे मत देखा..!! मत देख यार. वरना तु भगवान को प्यारी हो जाएगी।। और आरव के साथ काम करने के तेरे सपने पर पानी फिर जाएगा!!" बेला खुदको ही समझाए जा रही थी!!

आरवः: जिस तरह यह चढ़ रहा है।। इसे तो उंचाई से डर लग रहा था न!! अब क्या हुआ!??

बेला उपर आ गई थी!! और वह लड़की भी उपर पहुंच गई।। उपर रखें जीत के झंडे को दोनों को उठाना था!! पहले बेला ने उसे छुआ.. फिर उस लड़की ने !! और दोनों ने उसे पकड़कर खिंचना शुरू किया!! दोनों की खिंचातानी में झंडा टूट गया!! और फट भी गया !! दोनों के हाथ में उसका आधा आधा हिस्सा आ गया!! अभी उसे लेकर बेला खुश हो रही थी की

टेबल पर से उसका हाथ छुट गया !! और वह नीचे गिरने लगी !! उसे गिरते देख सब शॉक रह गए !! नीचे खड़े आरव ने जल्दी दिखाई और वह उसे पकड़ने दौड़ पड़ा !! और उसे पकड़ने में कामयाब भी हो गया।। बेला ने डर के मारे आंखें बंद कर रखी थी!! उसने आरव की कॉलर को पकड़ लिया था!! आरव के लिए यह पर थम गया था!! यह लड़की जैसे दिखने वाला बंदा.. उसमें जरूर कुछ बात थी!! जो उसकी नजरें बेला से हट नहीं रही थी!!

Thanks friends 

#hindikahani, #hindistory, #kahani, #kahaniya, #Lovestory, #stories, #storyinhindi







टिप्पणियाँ