सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्रदर्शित

तेरी चाहत मे पार्ट (34) Love story // hindi storie / hindi kahani // stories | Hindi story // story // Love kahani

तेरी चाहत मे पार्ट (34) Love story // hindi storie / hindi kahani // stories | Hindi story // story // Love kahani Lovestory 34 "तुम अगर चाहती तो उन्हें भी समझा सकती थी!! पर तुमने ऐसा नहीं किया !!! देखो बेला.. मुझे मत बताओ की क्या करना है??? यह मेरी कंपनी है!! और तुम सिर्फ यहाँ काम करती हो!! अगर तुम्हें.. मिसेज शेखावत की तरह रौब झाड़ना है तो यह कभी नहीं होगा!! जाओ यहाँ से..... मैंने कहा.. जाओ यहाँ से!!!" बेला नाराज हो गई थी.. उससे भी ज्यादा आरव के कहे शब्दों से हर्ट हो गई थी!! वह बाहर चली आई... और दौड़ते हुए.. कैफे की तरफ चली गई!!! आरव के शब्द चुभ से रहे थे उसे !!! हर्ष और शेखर जी किसी फाइल को देखते हुए बात कर रहे थे।। उन्होंने बेला को भागते हुए देखा !! हर्ष ने फाइल शेखर जी को थमा दी।। और बेला के पीछे चला गया!!! शेखर जी ने आरव के केबिन की तरफ देखते हुए सोचा "लगता है बेला ने बात की और आरव सर ने सुनी नहीं!! और उसे ही डांट पड़ गई!!!.. बेचारी बेला!!!" हर्षः: क्या मैं भी यहाँ आकर बैठ सकता हूं??? बेलाः: हाँ!!! बैठिए ना!!! हर्षः: क्या हुआ??? तुम बात करने गई थी

तेरी चाहत मे पार्ट (3) hindi storie / hindi kahani // stories | Hindi story, love story, Love kahani

तेरी चाहत मे पार्ट (3) hindi storie / hindi kahani // stories | Hindi story, love story, Love kahani


चाहत 3

"हाँ!! मेरी एक स्टूडेंट आई है!! जिसे मैं तुमसे मिलवाना चाहता हूं!! अभी तो यहीं पर थीं.. पता नहीं कहाँ चली गई!! रुको मैं देखकर आता हूं!!" कहकर प्रोफेसर बेला को ढूंढने बाहर चले गए !! बेला जिस पर्दे के पीछे छुपी थी!! वहाँ एक रुम था!! इस सिचुएशन से बचने के लिए वह अंदर चली गई!! वहाँ उसे दिखाई दिया की पेंटिंग का सारा सामान रखा हुआ है।। अपने आपको बचाने के लिए उसे एक आइडिया सुझा !! उसने वह पेंटिंग के कलर से अपने चेहरे को रंग लिया!! एक भी जगह खाली नहीं छोड़ी.. सिर्फ आंखों को छोड़कर !! वह जैसे ही रुम से बाहर आई.. किसी से टकरा गई!! यह आरव था!! बेला ने अपने मुंह के सामने पेपर पकड़ रखा था !! उसने सॉरी बोला !! और आगे बढ़ गई!! तब तक प्रोफेसर भी आ गए थे!!

प्रोफेसरः: बेला.. कहाँ थीं तुम??? में कबसे तुम्हें ढूंढ रहा था!!

बेलाः: अपनी पर्स उठाते हुए, प्रोफेसर मुझे बहुत जरूरी काम याद आ गया है!! में चलती हूं!!


बेला जैसे ही दरवाजे के पास पहुंची।। वहीं खड़े आरव ने कहा.. "यह तुमने अपना चेहरा क्यों छुपा रखा है???" बेला ने कहा.. "क्योंकि मैं बदसुरत हूं!! आपको क्या प्रोब्लम है???" आरव ने उसका पेपर हटाते हुए कहा "ठीक है देख ही लेते हैं.. कितनी बदसुरत हो!!" आरव ने जैसे ही उसका पेपर हटाया.. उसका रंग से पुता हुआ चेहरा देखकर डर गया!! "यह क्या पोत रखा है चेहरे पर !!!

प्रोफेसरः: बेला यह क्या हुआ तुम्हारे चेहरे पर??

बेलाः: प्रोफेसर.. वह में पेंटिंग देख रही थी तो पेंट के कलर मेरे मुंह पर लग गए।। मैं चलती हूं..!! में आपको बाद में फोन करूंगी !!

बेला जल्दी जल्दी में वहाँ से निकल गई!! बाहर आकर उसने गहरी सांस ली!! आज बच गई तुम बेला !! वरना वह तुम्हें पहचान जाता !!! आरव बेला जैसी अजीब लड़की को देखकर हैरान था !! उसने प्रोफेसर के पास बैठते हुए कहा.. "यही है वह टैलेंटेड लड़की जिससे आप मुझे मिलवाना चाहते थे???"

प्रोफेसरः: बेला अच्छी लड़की है आरव !! पता नहीं क्यों आज ऐसु उल्टी सीधी हरकतें क्यों की उसने ।। मैं उसे तुम्हारी कंपनी में भेजना चाहता हूं।। वह कंप्यूटर में मास्टर कर रही है!!

आरवः: प्रोफेसर... मैं आपकी बात से सहमत हूं!! होगी ही वह टैलेंटेड..!! क्योंकि आपने कहा है!! पर मैंने बहुत सालों पहले ही लड़‌कियों को अपनी कंपनी में काम देना छोड़ दिया है!!

इसलिए इसमें में आपकी कोई मदद नहीं कर पाऊंगा!!

प्रोफेसरः: क्या तुम अब भी उस हादसे को भूल नहीं पाए हों???

आरवः: प्रोफेसर... मुझे भी अब चलना चाहिए !! मुझे ऑफिस के लिए देर हो रही है!! आपसे मिलकर अच्छा लगा!! मैं चलता हूं!!

आरव भी वहाँ से चला गया!! प्रोफेसर उसे जाते हुए देखते रहे !!! बहुत सफाई से उसने बात बदल दी थी!!

बेला घर आकर अपनी डायरी लेकर बैठ गई थी!! वह डायरी जो उसने कॉलेज के पहले दिन से लिखनी शुरू की थी !! उस डायरी में कैद थी उसकी अनगिनत यादें !! ऐसे ही एक याद फोटो में कैद थी!! जहाँ आरव भी था !! यह कॉलेज के दुसरे साल की बात थी!! आरव बहुत फेमस था कॉलेज में.. क्योंकि वह बहुत टैलेंटेड था!! कंप्यूटर की कंपिटीशन में जीते हुए फर्स्ट इयर के स्टुडेंट को वह अवॉर्ड देने आया था!! क्योंकि उसने कॉलेज के दिनों से ही अपनी कंपनी


खोल ली थी!! और सक्सेस हासिल कर ली थी!! स्टुडेंट को एनकरेज करने के लिए उसे ही अवॉर्ड देने के लिए बुलाया गया था!! बेला को भी अवॉर्ड मिला था !! वो भी आरव के हाथ से !! फोटो खिंचते समय वह पुरा समय उसे ही देख रही थी!! आरव पर उसे क्रश था !! और उस फोटो में वह आरव के तरफ ही देख रही थी, तभी कैमरे वाले ने फोटो खिंच दी!! बेला अभी उसी फोटो को देख रही थी!! आस पास जितने भी लोग थे.. उनसे दो कदम की दूरी पर आरव खड़ा था!! वह उसे देख मुस्करा रही थी!!! वह सबकुछ याद कर के बेला ने उस फोटो में से.. खुद को और आरव की तस्वीर को कांट दिया !! फिर अपनी तस्वीर और आरव की तस्वीर को डायरी में करीब चिपकाकर वह उसे देखने लगी!! "आरव और बेला साथ में अच्छे लग रहे हैं ना???" उसने खुद से ही पूछा और डायरी रखकर सोने चली गई!!

इधर जब आरव घर आया !! उसे उसके दोस्त.. हर्ष ने उसे मैसेज किया !! "आरव तुम फिर फेमस हो गए यार।। हर्ष ने उसके मैसेज के नीचे भेजी लिंक ओपन की तो उस पर एक विडियो था.. जब वह दोनों लड़कियां आरव के उपर पानी फेंक रही थी!! वह विडियो देखकर आरव शॉक रह गया!! उसने याद किया की जिस पर पानी गिरा था उस लड़के ने कहा था उसे नुकसान भरपाई नहीं चाहिए !! फिर उसने यह विडियो वायरल कैसे किया!! बहुत से निगेटिव कमेंट उसे दिखाई दे रहे थे अपने लिए!! उसने उस विडियो के अपलोडर को मैसेज भेजा.. वह विडियो डिलिट करने के लिए!! पर सामने से कोई जवाब नहीं आया।। आरव को अब गुस्सा आ रहा था।। इतनी सी बात का बतंगड़ बना दिया था उस विडियो ने.. और उसकी इमेज खराब हो रही थी!! ठीक है अब तुमसे मिलकर ही इस प्रोब्लम को सुलझाउंगा.. कहकर आरव सोने चला गया!!

शेखावत कंपनी.. अपने नाम की तरह ही.. बड़ी और फेमस थी!! बेला आज यहाँ इंटरव्यू देने आई थीं!! वह पुरी तरह लड़के के गेटअप में थी!! क्योंकि इस कंपनी में प्रोग्रामिंग में लड़कियों को एंट्री नहीं थी!! उसे यह अवतार अपनाना पड़ा था!! अपने फाइल को लेकर वह बाकी लड़कों की तरह अपनी बारी आने का वेट कर रही थी!! इतने में नेचर कॉल ने उसे याद किया।। और अपनी नर्वसनेस को भगाने के लिए.. वह दुसरे लड़के की तरफ देख बोली !! "मुझे वॉशरूम जाना है.. मेरी बारी आने पर क्या तुम उन्हें बताओगे????" उस लड़के ने हाँ कहा और बेला वॉशरूम की तरफ दौड़ गई!! वॉशरूम में आकर



 उसने दो दरवाजे खोलने चाहे पर दोनों लॉक थे अंदर से!! वह वेट करने लगी!! एक दरवाजा खुला और अंदर से एक लड़की बाहर आई!! उसने बेला को यानी एक मेन को वुमेन्स वॉशरूम में देखकर चिल्लाना शुरू कर दिया!! बेला ने देखा यह मैन्स वॉशरूम है तो वह सकते में आ गई!! और बाहर की तरफ भागी !! उसके पीछे भाग रही लड़की ने उसे पकड़ लिया !! वहाँ कुछ लड़कियां और थीं।। उस लड़की का चिल्लाना सुनकर उन्होंने बेला को पकड़ लिया !! और मारना शुरू किया !! बेला चिल्लाई "अरे मेरे बालों को मत छुना !! और में यहाँ नया हूं।। मुझे


नहीं पता था वो वुमेन्स वॉशरूम है!!" वह लड़कियां फिर भी उसे मार रही थी!! तो पीछे से किसी ने कहा.. "छोड़ दो उसे !! वह नया है यहाँ पर!! इंटरव्यू देने आया है!!" सबने उस तरफ देखा..!! सामने छब्बीस साल का एक लड़का था जो दिखने में हैंडसम था!! जिस लड़की ने उसका पीछा किया था उसने कहा.. हर्ष सर.. "यह लड़का वुमेन्स वॉशरूम में था।। आप इसे सजा देने के बजाए उसकी साइड ले रहे हैं!!"

"देखो हमारी कंपनी नई है उसके लिए !! उसे समझ नहीं आया होगा की किसतरफ जाना है!! उसका इंटरव्यू है अब.. तो जाओ तुम सब अपना काम करो!! और उसकी तरफ से मैं आप सबसे माफी मांगता हूं!!"

"अरे नहीं सर!! आप क्यों माफी मांगेंगे!! माफी तो इसे मांगनी चाहिए !!"

"लेडिज में आप सबसे माफी चाहता हूं!! अब ठीक है!!"

लड़कियां चली गई!! और बेला ने गहरी सांस लेकर हर्ष की तरफ देखा !! "हर्ष सर मुझे बचाने का शुक्रिया!! में सच में भूल गया था देखना !!"

"कोई बात नहीं!! जाओ!!! अरे हाँ यह तुम्हारा रिज्यूम यहाँ पड़ा था!!"

"बैंक यू सर !! सर....!! आपसे एक बात पूहूं??? यहाँ तो लड़कियों को एंट्री

नहीं है ना!!! फिर इतनी सारी लड़कियों???"

" यह लड़कियां हमारे डिपार्टमेंट से नहीं है!! दुसरे डिपार्टमेंट की है!! दरअसल

आरव से इनका कोई संबंध नहीं आता !! पर जिस डिपार्टमेंट में वह है. वहाँ किसी

लड़की को एंट्री नहीं है!!!"

बेलाः: तभी तो मैं सोचूं...??? ऐसा कैसे हो गया!!

हर्ष वह रिज्यूम उसे धमाकर चला गया!! बेला ने अपने बिगड़े बाल ठीक

किए !! और वह भी उसके पीछे चलने लगी!! हर्ष अपने कैबिन की तरफ मुड़

गया!! तब बेला ने देखा.. वह यहाँ का डायरेक्टर था!! "डायरेक्टर... हर्ष सर

डायरेक्टर हैं!! पर कितने अच्छे इंसान हैं!! उन पागल लड़कियों से उन्होंने मुझे

बचाया!!" बेला अपनी सीट पर जाकर बैठ गई!! फिर एक एक को अंदर इंटरव्यू

के लिए बुलाया गया !!

इधर आरव शेखावत अपने घर से ऑफिस के लिए निकल चुका था!!

आरव को पता था आज उसने कंपनी में इंटरव्यू रखें हैं।। तो वह जल्दी ही ऑफिस

आ गया !! हर्ष के केबिन में उसने सीधे एंट्री ले लीं!!


हर्षः: तुम यहाँ क्या कर रहे हो??!

आरवः: इंटरव्यू के लिए आया हूं!!

हर्षः: तो दिखाओ अपना रिज्यूम !! तुम्हें भी अच्छी नौकरी करने की जरूरत है!!!

आरव ने उसके पास जाकर हंसते हुए उसके बाल बिगाड़े!! "तो कैसे चल रहा है सब???" आरव ने उसके पास बैठते हुए कहा।। "नया केंडिडेट ढूंढ रहा हूं।। हमारे प्रोग्रामिंग के लिए !! और इस बंदे का रिज्यूम सबसे बेहतर है!!" हर्ष ने वह रिज्यूम उसके आगे कर दिया!! बेला ने अपने रिज्यूम पर नाम अद्वैत लिखा था!! और फोटो भी लड़के वाली लगाई थी!! आरव उसे पहचान गया!! यह वही कैफै वाला लड़का है!! जिसके उपर पानी गिरा था!! वह रिज्यूम को अपने चेहरे के सामने पकड़कर बैठ गया!! बेला अंदर आ गई!! हर्ष ने उसे देखकर बैठने के लिए कहा!! आरव को अपने मुंह के सामने उसका रिज्यूम पकड़ते देख हर्ष को अजीब लगा पर उसने कुछ नहीं कहा..!!! बेला हर्ष के सामने आकर बैठ गई!!



हर्षः: तो अद्वैत.. सिंपल सवालों से शुरू करते हैं, हमें आपको प्रोग्रामिंग क्यों लेना चाहिए???

बेला :: क्योंकि मेरे ग्रेड्स अच्छे हैं!! मैं बचपन से टॉपर रहा हूं!! मैंने कंप्यूटर साइंस की अनेक प्रतियोगिताओं को जीता है!! किसी भी प्रोग्रामर के लिए जरूरी होता है.. वह कोडिंग में माहिर हो!! और मैं कोडिंग में माहिर हूं इसलिए!!

हर्ष: आरव, मैंने बहुत सालों बाद तुम्हारे रिज्यूम जैसा किसी का रिज्यूम देखा है!! एक दम परफेक्ट !! देखो..!! यह सारे अवॉर्ड जो इसने मेंशन किए हैं.. वह तुम्हारे जैसे ही हैं!!!

आरव जिसने अभी भी रिज्यूम को अपने चेहरे के पास पकड़ रखा था!! अद्वैत को देख रहा था!!

आरवः: कॉन्फिडेंस होना अच्छी बात है!! तुम्हें क्या लगता है.. प्रोग्रामर बनना आसान है???

अद्वैतः: नहीं सर!! मैं बिल्कुल नहीं कह रहा की प्रोग्रामर होना आसान है!! में

चाहता हूं जैसे प्रोग्रामिंग के लिए कोडिंग परफेक्ट होनी चाहिए.. वैसे मेरी जिंदगी भी प्रोग्रामर के तौर पर अच्छी हो!! इसके लिए में मेहनत करूंगा.. और ध्यान रखूंगा.. की मुझसे कम गलतियां हो!! जिससे आपका मुझ पर भरोसा बना रहे !!

आरव उसकी बातों से काफी इंप्रेस हुआ था !! उसने रिज्यूम नीचे रखा तो बेला को उसका चेहरा नजर आया !! और वह खुश हो गई!! "हम फिर मिलें??? उस


दिन वह सारा पानी तुम पर गिरा !! तुम्हें बहुत गुस्सा आया होगा ना???"

* नहीं सर !! वह तो एक एक्सिडेंट था!! आपने जानबूझकर थोड़ी ना किया था!!"

आरव: तो तुम्हें उस दिन कोई फर्क नहीं पड़ा!! अगर उस बात को याद रखकर मैं तुम्हें यह जॉब दे दूं तो.. दुसरे कैंडिडेट के साथ नाइंसाफी होगी ना!!

अद्वैतः: पर मुझे लगता है आप पर्सनल मैटर और प्रोफेशनल बातों को अलग रखते होंगे..!!

आरवः: तुम जानना नहीं चाहोगे की तुम्हारे इंटरव्यू का क्या रिजल्ट हुआ???

अद्वैत याने बेला खुश हो कर उसकी तरफ देखने लगी!! पर आरव ने उसका रिज्यूम उसके सामने ही फाड़ दिया!! आरव ने अब हर्ष की तरफ देखा!! "हम इसे यहाँ जॉब नहीं दे सकते!! तुम यहाँ से जा सकते हो!!"

अद्वैतः: लेकिन क्यों??? मैं वजह जानना चाहता हूं!! (कहीं इसे मेरा सच तो पता नहीं चल गया.. की मैं लड़की हूं!!!)

आरवः: तुमने झूठ कहा था की तुम्हें नुकसान भरपाई नहीं चाहिए.. लेकिन तुमने विडियो पोस्ट कर दिया !!!

अद्वैतः: कौन सा विडियो !! में किसी विडियो के बारे में नहीं जानता ???

आरव ने अपने फोन में विडियो चलाकर उसके सामने कर दिया !! वह पानी

फेंकने वाला विडियो देख कर बेला आरव की तरफ देखने लगी !! "यह मैंने नहीं किया !! यह मेरी दोस्त ने किया.. जो उस दिन मेरे साथ थी!!" हर्ष सर मैं सच कह रहा हूं!!

आरवः: मुझे सुबह तुमने ही फोन किया था न.. की में फेमस हो गया हूं।। यही है वह विडियो !!

आरव ने वह विडियो हर्ष को दिखाया !! हर्ष ने कहा... "लेकिन जब वो कह रहा है की उसने नहीं किया तो.. तुम उसकी बात तो सुन लो !!"

"मुझे नहीं सुननी किसी की बात !! जो मेरी इमेज को बिगाड़ रहा हो.. मैं उसी को अपनी कंपनी में एंप्लॉई कैसे बना सकता हूं???"

आरव गुस्से से अपने आंखों पर ग्लासेस चढ़ाकर वहाँ से निकल गया !!!



#hindikahani, #hindistory, #kahani, #kahaniya, #Lovestory, #stories, #storyinhindi

टिप्पणियाँ