सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्रदर्शित

तेरी चाहत मे पार्ट (34) Love story // hindi storie / hindi kahani // stories | Hindi story // story // Love kahani

तेरी चाहत मे पार्ट (34) Love story // hindi storie / hindi kahani // stories | Hindi story // story // Love kahani Lovestory 34 "तुम अगर चाहती तो उन्हें भी समझा सकती थी!! पर तुमने ऐसा नहीं किया !!! देखो बेला.. मुझे मत बताओ की क्या करना है??? यह मेरी कंपनी है!! और तुम सिर्फ यहाँ काम करती हो!! अगर तुम्हें.. मिसेज शेखावत की तरह रौब झाड़ना है तो यह कभी नहीं होगा!! जाओ यहाँ से..... मैंने कहा.. जाओ यहाँ से!!!" बेला नाराज हो गई थी.. उससे भी ज्यादा आरव के कहे शब्दों से हर्ट हो गई थी!! वह बाहर चली आई... और दौड़ते हुए.. कैफे की तरफ चली गई!!! आरव के शब्द चुभ से रहे थे उसे !!! हर्ष और शेखर जी किसी फाइल को देखते हुए बात कर रहे थे।। उन्होंने बेला को भागते हुए देखा !! हर्ष ने फाइल शेखर जी को थमा दी।। और बेला के पीछे चला गया!!! शेखर जी ने आरव के केबिन की तरफ देखते हुए सोचा "लगता है बेला ने बात की और आरव सर ने सुनी नहीं!! और उसे ही डांट पड़ गई!!!.. बेचारी बेला!!!" हर्षः: क्या मैं भी यहाँ आकर बैठ सकता हूं??? बेलाः: हाँ!!! बैठिए ना!!! हर्षः: क्या हुआ??? तुम बात करने गई थी

तेरी चाहत मे पार्ट (14) hindi storie / hindi kahani // stories | Hindi story, love story, Love kahani

तेरी चाहत मे पार्ट (14) hindi storie / hindi kahani // stories | Hindi story, love story, Love kahani

Lovestory 14

बेला ने वहाँ वाइट ड्रेस में एंट्री ले ली।। हर कोई उसकी तरफ देखता रहा !!! यहाँ तक की पुजा के साथ साथ बाकी लड़कियां भी उसे ही देख रही थी!!! उसके लंबे बालों को देखकर हर्ष और आरव उससे नज़र नहीं हटा पाएं थे!! तभी प्रतिक ने कहा..." अगर हमें पहले पता ना होता की यह लड़का है... तो मैं इसे लड़की समझकर अभी प्रपोज कर देता !!!" आरव ने यह बात सुन ली!!! और उसे गुस्सा आया!!! उसने कहा सबकी पनिशमेंट खत्म हो गई है!! जाओ जाकर काम पर लग जाओ!!!"

पुजाःः पर सर अद्वैत तो अभी आया है????

आरवः: मैंने कहा न.. पनिशमेंट खत्म हो गई !!! अद्वैत मेरे केबिन में आओ!!!

सब इधर उधर हो गए !!! हर्ष भी समझ नहीं पाया.. अभी जो हंसी मजाक का माहौल चल रहा था!! आरव अद्वैत के वहाँ आने पर.. ऐसे क्यों रिएक्ट करने लगा!!! उसे ऐसे देख कर हर्ष भी अपने केबिन की तरफ चला गया !!! आरव अपने केबिन में बैठा था!!! बेला ने जैसे ही अंदर कदम रखा उसके हाथों में बंधे ब्रेसलेट से घूंघरुओं की आवाज आई !!! आरव उठकर उसके पास आया!! "तुम्हें

इस कॉस्ट्यूम में बहुत मज़ा आ रहा है क्या??? लग नहीं रहा तुम्हें पनिशमेंट मिली

है???"

"मि. आरव यह पनिशमेंट आप ही ने तो दी थी!! मैं तो बस आपकी बात मान

रहा हूं!!!"
* यह क्या पहन रखा है तुमने???? हटाओ इसे... इससे तुम्हारा चेहरा कवर हो रहा है!!!"

"लेकिन मुझे कोई प्रोब्लम नहीं है मि. आरव !!! डोंट वरी.. मैं इसे निकाल ढुंगा!!!"

"तुमने सुना नहीं मुझे यह अच्छा नहीं लग रहा !! हटाओ इसे...!! एक मिनट मैं ही हटा देता हूं!!"

कहकर आरव बेला के पास आया!! पर वह भागने की कोशिश कर उसके टेबल के इर्दगिर्द चक्कर काटने लगी!!! आरव ने उसके हाथ को पकड़ लिया।। और उसे पीछे दिवार से सटा दिया !!! बेला हैरानी से उसकी तरफ देख रही थी!! धड़कनें तेज थीं भागने की वजह से.. तो एक दुसरे की सांसों को वह साफ साफ सुन पा रहे थे!!! दोनों एक दुसरे की आंखों में डुबे हुए थे की आरव ने होश में आते हुए.. उसके उस मास्क की डोरी को खोल दिया !! और मास्क निकलने के बाद बेला का वह लड़की वाला खूबसूरत चेहरा आरव को पहली बार नजर आया !!! आंखों से होते हुए जब उसकी नजर बेला के सुर्ख होंठों पर पड़ी!!! उसका हाथ उसके होंठों तक चला आया...!! पर बेला ने एक सेकंड में होश में आते हुए आरव से दूरी बना ली!!! दोनों दुसरी तरफ हो गए !! इस ऑकवर्ड सिचुएशन से बचने के लिए आरव ने उसे फिर डांट दिया !! "जल्दी से यह लड़की वाले कपड़े चेंज कर लो.. इसमें अजीब प्राणी नजर आ रहे हो तुम !!!

बेलाः: में जा रहा हूं सर!!!!

आरवः: और प्लीज़ यह घूंघरु हटा दो!!! कहाँ से बज रहे हैं यह!!!

बेलाः: जी सर अभी हटा देता हूं!!

बेला तो चली गई!! पर आरव ने अपना सिर पकड़ लिया!! "गधा.. उल्लू का पठ्ठा..तु दिन ब दिन बेकार होता जा रहा है!! वह लड़का है!!! लडका !!! और तुम... उसके बारे में...??? इससे पहले की तु कन्वर्ट हो जाए !! अपने आपको संभाल!! वरना जिन अफवाहों को तुने अपनी ढाल बनाया था!! वह सच हो जाएंगी!!!"

कहते कहते तो आरव ने अपने आपको एक थप्पड़ भी लगा दिया था!! अब जब भी उसे बेला दिखती वह उससे बचने के लिए दुसरा रास्ता अपना लेता !!! अगर वह नीचे रहती तो वह उपर चला जाता !!! अगर वह अंदर आती तो वह बाहर चला जाता !!! बेला आरव का इग्नोर करना समझ नहीं पा रही थी!! जब बात करने के लिए वह ऑफिस छुटने के बाद बाहर आई !! तो उसे देख आरव जल्दी से गाड़ी में बैठकर निकल लिया !!! बेला बस कुछ कदम की दूरी से उससे बात नहीं कर पाई!!! दुसरे दिन सुरज से मिलने निशा कैफे में गई!! सुरज उसी

का इंतजार कर रहा था!!! सुरज के सामने बैठी निशा गुस्से में उसे देख रही थी!!!

सुरजः: तबसे गुस्से से देख रही हो???? बात क्या है वह तो बताओ???

निशाः: तुमने मेरे बॉयफ्रेंड से यह कहा.. की वह मुझसे ब्रेक अप कर लें???? क्यों???? तुम्हें क्या तकलीफ है.. मेरी पर्सनल लाइफ से!!!

सुरज :: कोई तकलीफ नहीं है।। बस वह लड़का अच्छा नहीं है!!

निशाःः तुम्हें कैसे पता वह अच्छा नहीं है!!! फिर भी मैंने उससे ब्रेक अप कर लिया है!! अब तुम खुश हो???

सुरजः: तुम समझ नहीं रही हो निशा.. लड़के अच्छे नहीं होते!!! वह लोग बस फायदा उठाते हैं!

निशा :: यह तुम कह रहे हो.. जो खुद एक लड़का है!!!

इधर बेला अपने कंप्यूटर पर काम कर रही थी।। अचानक ही उसके पेट में दर्द होने लगा.. और वह समझ गई!!! यह उसके पिरियड्स का काम है!!! उसने जल्दी से बाथरूम की तरफ जाना शुरू किया !!! अंदर जाकर उसने सबसे पहले निशा को फोन लगाया जो सुरज से फिलहाल लड़ रही थी!!! बेला का फोन देखकर निशा ने उठा लिया!!!

निशाः: हाँ बेला बोलो!!!

बेलाः: मुझे तुम्हारी मदद चाहिए !!! में इस वक्त ऑफिस में हूं!!! और तुम समझ गई ना???

निशाः: ओह गॉड!! मैं समझ गई!! दस मिनट में पहुंचती हूं!!

निशा ने जल्दी से पानी पिया !! और सुरज को बाय बोलकर जाने लगी!! तो

सुरज ने उसे टोंक दिया!! "तुमने अभी अपना नाश्ता खत्म नहीं किया है!!!"

"इमर्जेंसी है!!! मुझे जाना पड़ेगा !! तुम आराम से आओ ठीक है!!" कहकर

निशा भाग गई!! पर सुरज उसकी अजीब हरकत देखकर दंग था!! निशा ऑफिस

पहुंच गई थी टैक्सी लेकर !!! और जैसे ही उपर आई.. उसे सामने से आरव आता

दिखाई दिया!! वह सीढ़ियों की तरफ जाकर छुप गई!!! उसने देखा आरव वहीं

पर खड़ा है.. जहाँ से उसे बाथरुम की तरफ मुडना है तो वह चुपचाप वहीं पर छुपी

रही!! आरव अब बाथरूम के अंदर चला गया था!!! उसने हाथ

धोए.. और अपने बालों को संवारने लगा!!! किसी की आहट पाकर बेला खामोश थी!!! उसे पेटदर्द भी बहुत हो रहा था!! तभी आरव के पीछे सुरज आकर खडा हो गया!! "सर आपकी फाइल कंप्लीट हो गई है!! आपको मीटिंग रुम में बुलाया है!!"

आरवः: हाँ बस वहीं जा रहा हूं.. थैंक्स सुरज !!!

आरव वहाँ से चला गया !! और सुरज ने अपने पीछे छुपाया हुआ पैकेट बेला जहाँ थी उस दरवाजे पर लटका दिया!! "तुम्हारा पैकेट दरवाजे पर लगा है!! ले लो!!!" कहकर सुरज वहाँ से चला गया !! और बेला ने वह पैकट ले लिया!!!

#hindikahani, #hindistory, #kahani, #kahaniya, #Lovestory, #stories, #storyinhindi




टिप्पणियाँ